ईद और रामनवमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था पर जोर

Location: Manjhiaon

मझिआंव: ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सीओ प्रमोद कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र में लगभग 10 अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके लिए थाना में लिखित आवेदन दिए गए हैं। जुलूस पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही निकाला जाएगा।

हाईकोर्ट के आदेश के तहत जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिसे सभी अखाड़ा समितियों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सभी समितियों को शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने और निर्धारित समय के भीतर जुलूस समाप्त करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

ईद को लेकर मझिआंव, भुसुआ, जामा मस्जिद, जोगीवीर मस्जिद, सकरकोनी ईदगाह सहित अन्य स्थानों पर शांतिपूर्वक नमाज अदा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक, पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, राधा-कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे, नागेंद्र सिंह, मुखिया महताब अंसारी, पूर्व मुखिया अमरूदीन खां, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, धर्मपाल सिंह, इबरार खां, सदर मंसूर खान, अवधेश कुमार सोनी, विवेक सोनी, सुनील चौहान, अशोक यादव, पिंटू विश्वकर्मा सहित दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!