इंतजार था अध्यक्ष का, झारखंड भाजपा को मिला कार्यकारी अध्यक्ष, रविंद्र राय किए गए किनारे, आदित्य साहू का कद बढ़ा

Location: रांची

रांची : झारखंड भाजपा को स्थायी प्रदेश अध्यक्ष के बदले कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया। कार्यकर्ता करीब सालभर से अध्यक्ष की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी कार्यकारी अध्यक्ष से ही संतोष करना पड़ेगा। अध्यक्ष के लिए अभी और इंतजार करना होगा। अब बिहार चुनाव के बाद ही फैसला होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला भी लंबे समय से लटका हुआ है।
केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को रविंद्र राय की जगह कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बाबूलाल मरांडी अभी अध्यक्ष का दायित्व निभाते रहेंगे। जब कागजों पर प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है, तब अचानक रविंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष से हटाकर आदित्य साहू को क्यों कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन इसकी कोई न कोई वजह तो जरूर है जो देर सवेर सामने आएगी। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान जब रविंद्र राय की नाराजगी की खबरें आई तो उन्हें मनाने के लिए तत्काल कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था। अब जब अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा होनी है तब ऐसे में रविंद्र राय को क्यों हटाया गया यह बड़ा सवाल है?
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि पार्टी अब हार से सबक लेते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल करेगी। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका पार्टी अनिर्णय की स्थिति में है।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जब ओडिशा के राज्यपाल का पद त्याग कर सक्रिय राजनीति में झारखंड लौटे तो ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि उन्हें कोई बड़ा दायित्व दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन इस पर भी कोई फैसला नहीं हुआ। रघुवर दास को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। नई जिम्मेदारी की उम्मीद लगाए रघुवर दास ने राजपाल का पद भी छोड़ दिया और इधर भी कोई फैसला नहीं हुआ।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में जो जड़ता आई थी वह अब तक कायम है। अभी तक मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका है। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है।
बहरहाल पार्टी ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आदित्य साहू का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चल रहा था। वर्तमान में महासचिव हैं और प्रदेश भाजपा का अधिकांश कार्यभार यही संभालते हैं। संगठन का लंबा अनुभव है। रघुवर दास सहित पार्टी के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। ओबीसी समुदाय से आते हैं। झारखंड में अब भाजपा ओबीसी समाज पर ही फोकस कर रही है। आदित्य साहू इसके एक उदाहरण हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!