इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट में एस डी मेमोरियल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Location: Meral

मेराल : एस डी मेमोरियल एकेडमी के 58 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट में हिस्सा लिया। गुरुवार को इन सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 5 के छात्र ऋषिकांत गुप्ता ने ऑल इंडिया 29वां स्थान और स्वाति कुमारी ने 31वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

दैनिक जागरण के जिला प्रभारी के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित हुई, जिसमें गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने दैनिक जागरण द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक साबित होगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

प्राचार्य अरुण राम, प्रभारी प्राचार्य अमरेंद्र कुमार मिश्र सहित अन्य शिक्षकों – गौतम कुमार, जयप्रकाश पांडे, मृत्युंजय पांडे, अजय कुमार सिंह, रामजीत शाह, देव कीर्ति टोप्पो, अनिमा कुजूर, मीना केरकेट्टा, नसरीन, निशा सिंह और अंशु कुमारी ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

विद्यालय ने अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में इस तरह की परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!