आवास योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, चार पंचायत सचिव निलंबित, प्रखंड समन्वयक कार्यमुक्त

Location: Garhwa


गढ़वा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने एक साथ चार पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। वहीं कांडी प्रखंड के आवास योजना समन्वयक अजीत कुमार मेहता को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमना प्रखंड के ग्राम पंचायत हरादाग कला के तत्कालीन पंचायत सचिव मोहम्मद हुसैन अंसारी पर मनरेगा योजना के नाम पर चार लाख रुपये अवैध रूप से वसूलने और अयोग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ देने का आरोप है। जिला स्तर पर जांच के बाद आरोप सही पाए गए। उनका स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय खरौंधी प्रखंड निर्धारित किया गया है।

इसी तरह कांडी प्रखंड के मझिगावां और शिवपुर पंचायतों में भी आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच में संबंधित पंचायत सचिव दोषी पाए गए। इनमें पंचायत सचिव सुदर्शन राम, मुकेश कुमार मेहता और संजीव कुमार ठाकुर शामिल हैं। तीनों को निलंबित कर क्रमशः रमकंडा, बरगढ़ और रमना प्रखंड मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर इनके विरुद्ध आरोप-पत्र तैयार कर जिला पंचायत राज कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है।

इन मामलों में कांडी प्रखंड के आवास योजना समन्वयक अजीत कुमार मेहता से भी स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद उन्हें पद से कार्यमुक्त कर दिया गया।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी, लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!