आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

Location: Garhwa

गढ़वा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्य के एवज में कथित रूप से अवैध राशि मांगने के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर PMAY-G, खरौंधी के प्रखंड समन्वयक कुमार शानु केशरी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक पंचायत सहायक से आवास योजना से संबंधित कार्य के बदले अवैध राशि मांगने का आरोप सामने आया है। मामले को गंभीर मानते हुए उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने संबंधित प्रखंड समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में निर्देश दिया गया है कि संबंधित कर्मी 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनसे यह भी पूछा गया है कि इस कृत्य के लिए उनकी संविदा समाप्त क्यों नहीं की जाए।
उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या अवैध राशि की मांग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि भ्रष्टाचार और अनियमितता से जुड़े मामलों की जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है तथा शिकायत मिलने पर गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!