आरके पब्लिक स्कूल ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

गढ़वा: 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 24वें दिन आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को 9 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच में आरके पब्लिक स्कूल की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बीएसकेडी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 38 रन बनाए। आरके पब्लिक स्कूल की ओर से अंशु और श्वेता ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में आरके पब्लिक स्कूल ने सिर्फ 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंशु ने 11 और साक्षी ने 9 रन बनाए। बीएसकेडी की ओर से पुनिता ने एकमात्र विकेट लिया।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंशु को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह और परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया ने प्रदान किया।

इस अवसर पर सिया जानकी सिंह ने कहा, “सच्ची लगन और कड़े संघर्ष से ही किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। खेल को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर का माध्यम बनाना चाहिए।”

परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया ने कहा, “गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता छात्राओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है, जिससे वे अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन कर रही हैं।”

कार्यक्रम में सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, नवनीत शुक्ला, पंकज सोनी, प्रिंस खान, राज कुमार, निस्बत खान, आकाश, नमन, विक्की और गोलू दास भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!