आरएसएस ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया बदलाव, बदलाव के वाहक बनें युवा : सुनील अंबेडकर

Location: रांची

रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक रविवार को संपन्न हुई। यह बैठक रांची के टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरला स्कूल में चल रही थी। तीन दिवसीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए। बैठक के बाद संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर ने बताया कि संघ के कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है । कार्यकर्ताओं के लिए नए पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं। पाठ्यक्रम प्रशिक्षण 3 दिन 7 दिन और 15 दिन में बांटा गया है।
उन्होंने कहा कि संघ से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। लोगों को जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । इस वर्ष माह तक 25 000 स्वयंसेवकों को ने प्रशिक्षण लिया है। संघ जागरण पत्रिका के माध्यम से भी गांव तक अपनी पहुंच बना रहा है । उन्होंने कहा कि युवा भी संघ से जुड़ रहे हैं । हमारा फोकस हर गांव और मंडल तक पहुंचना है । इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि युवा संघ से जुड़े और बदलाव के वाहक बनें। युवाओं के ऊपर बदलाव की बड़ी जिम्मेदारी है।
अंबेडकर ने कहा कि 20 25 विजयादशमी में संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। झारखंड में धर्मानांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून बना हुआ है। कानून के दायरे में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। धर्मांतरण एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने तीन दिवसीय बैठक में लिए गए कई अन्य फसलों की भी जानकारी दी।
ज्ञात हो कि बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई बड़े पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। मोहन भागवत व कई अन्य पदाधिकारी 10 दिनों तक रांची में रहेंगे। संघ को लेकर इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी । रांची में पहली बार संघ की इतनी बड़ी बैठक हो रही है। देशभर से स्वयंसेवक रांची में जुटे हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!