आभूषण साफ करने के बहाने ठगों ने उड़ाए 3 लाख के गहने

Location: Manjhiaon

बरडीहा थाना क्षेत्र के कुन्दरहे गांव में ठगों ने एक परिवार से आभूषण साफ करने के नाम पर लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर चंपत हो गए।

भुक्तभोगी रामानुज पांडेय के पुत्र भोलू पांडेय ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक उनके घर पहुंचे। घर की चारदीवारी के भीतर घुसकर पहले उन्होंने टाइल्स आदि साफ करने की बात कही। इसके बाद तीज के अवसर पर घर की महिलाओं द्वारा पहने गए आभूषण देखकर उन्होंने उन्हें भी साफ करने की बात कही।

उन्होंने एक चुने जैसे केमिकल से प्रदर्शन करते हुए भोलू की मां नीला देवी के कान की बाली, गले की सोने की चेन और अंगूठी ले ली। इसी बीच घर के सदस्यों को अन्य सामान लाने के बहाने अंदर भेज दिया और मौका पाकर गहनों के साथ बाहर निकल गए। जाते समय उन्होंने गेट को बाहर से सिटकनी लगाकर बंद कर दिया और उत्तर दिशा की ओर सलगा मोड़ होते हुए लमारी की तरफ फरार हो गए।

काफी मशक्कत के बाद घरवालों ने गेट खोला और तुरंत थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना यदि समय पर मिलती तो नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ा जा सकता था, लेकिन देर से खबर मिलने से वे भाग निकले।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति को घर की चारदीवारी के भीतर प्रवेश न करने दें और ऐसे ठगों से सतर्क रहें

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!