एसपीडी काॅलेज में ईपीएफ का एक दिवसीए शिविर संपन्न

Location: Garhwa

गढ़वा: स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज में बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के तहत निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। इस मौके पर करीब एक दर्जन से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया। यह शिविर अगले माह की 29 तारीख को पुनः आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हिमांशु भूषण जारुहार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवत्र्तन पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, सामाजिक सुरक्षा सहायक धनवंत कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. उमेश सहाय, प्रो. रामाशिष उपाध्याय, सुबोध पाठक, वकील खान, मनोहर राम, जितेन्द्र कुमार तिवारी, अरुण पाठक आदि उपस्थित थे। इस मौके पर प्रवत्र्तन पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आउटरीच कार्यक्रम के तहत निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम में कर्मचारियों के ईपीएफ से संबंधित समस्यायों का समाधान किया गया जिसके तहत ई. नोमिनेशन, लाईफ सर्टिफिकेट, युएएन एक्टीवेशन, ज्वाईन्ट डिक्लरेशन, डिजिटल सिग्नेचर आदि से संबंधित कार्य किये गए। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि अब ईपीएफ से संबंधित किसी भी समस्या का निदान स्वयं किया जा सकता है इस बात को लेकर जागरुक किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!