आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

Location: Shree banshidhar nagar


विधायक अनंत प्रताप देव ने लोगों से मिलकर दी मुबारकबाद

श्री बंशीधर नगर:– ईद उल अजहा का पर्व अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोसाइबाग ईदगाह, बरडीहा मस्जिद, कुशदण्ड ईदगाह, नरही ईदगाह, कधवन ईदगाह तथा हुलहुला ईदगाह सहित विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश एवं समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
गोसाइबाग स्थित ईदगाह में मोहतमिम मौलाना अब्दुल कादिर साहब ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में आए अतिथियों के स्वागत के लिए8 विशेष पंडाल की व्यवस्था किया गया था । विधायक अनंत प्रताप देव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश बबलू, जिप सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद राम, मुक्तेश्वर पांडेय, कामता प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि ईद उल अजहा का पर्व त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। सभी ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती किया गया था।
मौके पर सरपरस्त शमीम खान, तस्लीम खान सीनियर,सदर तौहिद खान,अल्पसंख्यक विधायक प्रतिनिधि तस्लीम खान,युवा समाजसेवी महमूद आलम,तौकीर आलम कलाम खान, पप्पू खान, लालबाबू खान
वहीं बरडीहा में सदर मुश्ताक अहमद शेख, राहत हुसैन, उस्मान अंसारी, डॉ. ताहीर हुसैन, कलाम अंसारी, अजीज अंसारी, राकिब अनवर, रिजवान अहमद, अफरोज, महफूज, सगीर, मकसूद, नेसार, असलम, सोनू, नेहाल, नौशाद और गुलाम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा कर पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!