आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा यह स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

अटौला में स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार का मंत्री ने किया लोकार्पण

गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत अटौला बस स्टैंड में भव्य स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार का लोकार्पण गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। मंत्री के निजी कोश से निर्मित इस भव्य द्वार का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर ने फीता काटकर, शिलापट्ट का अनावरण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने इस क्षेत्र के सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि पूर्व के प्रतिनिधियों ने दो बार इसका शिलान्यास किया था लेकिन निर्माण नहीं हो सका था।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में चैन की नींद सो रहे हैं। उन्हें सम्मान देना बहुत ही गर्व की बात है। यहां अटौला, खोरीडीह, चेचरिया पंचायत वीरों की भूमि है। हमारे वीर जवान देश व देश वासियों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। ऐसी घटनाओं पर राजनेता व समाजसेवी आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। लेकिन इनकी गाथा अजर अमर हो ऐसा कार्य कोई नहीं करता है। मंत्री ने कहा कि यह शहीद द्वार आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा। ऐसे कार्यां को करने के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए। आज नेताओं की धारना बन गयी है कि चुनाव के समय क्षेत्र में जाकर रिश्ता, जात-पात, धर्म आदि के नाम पर लोगों को ठग कर जीत जायेंगे। फिर कभी जनता का सुध नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पहले गढ़वा के माथे पर पिछड़ेपन का कलंक था। यहां कोई भी मूलभुत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। गढ़वा को काला पानी समझा जाता था। परंतु सभी के सहयोग से गढ़वा आज तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने गढ़वा के एक-एक पंचायत में जितना काम किया है, उतना पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने आजादी के बाद आज तक अपने कार्यकाल में पूरे विधासभा क्षेत्र में भी नहीं किया है। पिछले 30 वर्षों पर वर्तमान का साढ़े चार वर्ष भारी है। अभी गढ़वा का 50 प्रतिशत ही विकास कार्य हुआ है। बहुत सारी योजनाएं पाईपलाइन में हैं। मंत्री ने कहा कि जब तक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं हो जाता तब तक विकास पूर्ण नहीं होता है। मौके पर एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट नृपेंद्र सिंह, उदय नारायण तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने किया। मौके पर मेराल बीडीओ जागो महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, नारद तिवारी, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, मिनहाज, अवधेश कुमार, चेचरिया मुखिया राजेंद्र चौधरी, खोरीडीह मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम, मिथिलेश दुबे, बबलू तिवारी, सुनील सिंह, प्रिंस पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

अटौला में स्वतंत्रता सेनानियों सह शहीद द्वार के उद्घाटन मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शहीद स्व. आशीष कुमार तिवारी, स्व. रामपृत ठाकुर, स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजेश्वर तिवारी, स्व. बैजनाथ तिवारी, स्व. अमरेश तिवारी, स्व. राजमणि तिवारी, स्व. हलखोरी मिस्त्री, स्व. देवनारायण ठाकुर, स्व. हिरामन ठाकुर, स्व. रामपवन पासवान, स्व. यदुनंदन तिवारी, स्व. देवराज तिवारी, स्व. इंद्रजीत तिवारी आदि के परिजनों अरविंद तिवारी, सनकलिया कुंवर, बृजमोहन ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, ऋषि कुमार तिवारी, विभुती नारायण तिवारी, श्रीकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, हरिवंश तिवारी, सतीश तिवारी, दयानंद तिवारी, सुरेश तिवारी, रमाकांत तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, पियुष तिवारी, विजय तिवारी, शंकर शरण तिवारी, शिव कुमार तिवारी, महेंद्र मिस्त्री, मुंद्रिका मिस्त्री आदि को सम्मानित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

error: Content is protected !!