Location: Meral
मेराल (गढ़वा)। शुक्रवार को गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं हुईं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमुना थाना क्षेत्र के हारादाग खुर्द गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी बुद्धमानी देवी (उम्र लगभग 60 वर्ष) पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल पहुंचाया, जहां डॉक्टर मृंगाकेस मृदुल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी घटना लखेया गांव की है, जहां विनय बैठा की पत्नी विमला देवी (उम्र 32 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक विमला देवी तीन साल पहले भी खेत में काम करते समय वज्रपात की चपेट में आ चुकी हैं।
दोनों घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सहायता की मांग की है।














