
Location: Manjhiaon
मझिआंव:शुक्रवार को अपर समाहर्ता गढ़वा, राज महेस्वरम ने मझिआंव अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों को बुलाकर पंचायत और हल्का वार राजस्व संबंधित कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कार्यालय के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण करते हुए राजस्व कार्यों के स-समय निपटारे के निर्देश दिए।
अपर समाहर्ता ने कार्यालय के कर्मचारियों को पुराने कार्यशैली में बदलाव लाकर जनहित में कार्य करने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद वे खजूरी डैम पर अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके बाद, राज महेस्वरम ने मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नं 12 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास 20 गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बीडीओ कनक समेत प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मचारी और नगर पालिका कर्मी उपस्थित थे।