अन्नराज डैम में किशोर के डूबने की आशंका, गोताखोर नाकाम – एनडीआरएफ टीम को बुलाने की तैयारी

Location: Garhwa

  • चार दोस्तों के साथ नहाने गया था 17 वर्षीय आयुष

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के अन्नराज डैम में रविवार को एक किशोर के डूबने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरू में डैम किनारे पड़े कपड़ों से उसकी पहचान को लेकर उलझन रही, लेकिन बाद में पता चला कि वह 17 वर्षीय आयुष चौबे, पिता आनंद मोहन चौबे, निवासी आरा (बिहार) है। फिलहाल उनका परिवार गढ़वा शहर के सहिजना मोहल्ले में किराए पर रह रहा है। आयुष कक्षा 12 का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे आयुष अपने तीन दोस्तों के साथ अन्नराज डैम के आउटलेट किनारे नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और वापस नहीं लौटा। घटना के बाद उसके तीनों दोस्त वहां से भाग निकले। नारंगी रंग का टी-शर्ट और भूरा ट्राउजर डैम किनारे पड़ा मिला, जिसके आधार पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच, आयुष के एक साथी ने उसके घर जाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसके पिता मौके पर पहुंचे और कपड़ों की पहचान की। उन्होंने बताया कि आयुष को तैरना नहीं आता था, फिर भी वह दोस्तों के साथ नहाने चला गया।

गढ़वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृज कुमार ने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि युवक की मौत हो गई है, लेकिन डूबने की आशंका गहरी है। अंधेरा होने के कारण तलाश रोक दी गई है और अब एनडीआरएफ टीम को बुलाने की तैयारी की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!