युवा विरोधी भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है: भानु प्रताप शाही

Location: Garhwa

भाजयुुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक भवनाथपुर (टाऊन सीप) में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही शामिल हुए। बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें 10 अगस्त को रांची में होने वाले प्रदेश स्तरीय बैठक में भाजयुमो जिला पदाधिकारी कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष शामिल होने को लेकर योजना बनाई गई। 11,12 अगस्त को मंडल स्तर पर एवं 13 अगस्त को विधानसभा स्तर पर श्री बंशीधर नगर में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर घर पर तिरंगा लगाने का निर्णय लिया गया। 16 अगस्त से दिवाल लेखन का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रम को लेकर हर मंडल में 20 अगस्त तक बैठक किया जाएगा। आगामी 23 अगस्त को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में हजारों युवाओं के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया।
मौके पर बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि युवा विरोधी भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है पारा शिक्षक से लेकर सभी अनुबंधकर्मी को झामुमो ने धोखा देने का काम किया है झारखंड की जनता झामुमो सरकार में त्राहिमाम कर रही है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में गुंडाराज माफिया राज चरम पर है युवाओं को रोजगार बेरोजगारी भत्ता के नाम पर सिर्फ धोखा मिला। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में युवाओं को सिर्फ धोखा मिला। युवा पलायन बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं आनेवाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट झामुमो सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए युवाओं ने कमर कस लिया है झामुमो के लोग झुठ साजिश का सहारा लेकर सत्ता हासिल करते हैं लेकिन युवा अब झांसे में आने वाले नहीं हैं। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह अलख निरंजन रविन्द्र सोनी मनोज सिंह राहुल मेहता शैलेश चौबे धनंजय यादव निरंजन पाठक राहुल सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!