वृद्ध की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Location: Garhwa

12 दिसंबर को हुई थी घटना

गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को हुई वृद्ध की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तीन टांगी को भी अलग-अलग स्थानों से बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव के कोईल अहरा टोला के निवासी अंकित सिंह, तेतर सिंह और एक नाबालिग हैं।

मंगलवार को गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 दिसंबर को बकरी चराने के दौरान भंडार गांव निवासी 62 वर्षीय छोटू भगत की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहू राजपतिया देवी ने पति दरबन भुईंया के साथ मिलकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

झाड़-फूंक को लेकर हुई हत्या
एसपी ने बताया कि मृतक छोटू भगत झाड़-फूंक का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी अंकित सिंह के परिवार में लगातार बीमारी और कुछ सदस्यों की मृत्यु होने से अंकित को शक था कि यह सब मृतक के झाड़-फूंक की वजह से हो रहा है। इसी कारण उसने अपने साथी तेतर सिंह और एक नाबालिग के साथ मिलकर छोटू भगत की हत्या करने की साजिश रची।

तीन आरोपियों ने मानी हत्या की बात
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हत्या के बाद तीनों फरार हो गए थे। पुलिस ने पहले तेतर सिंह को भंडार गांव से गिरफ्तार किया। इसके बाद अंकित सिंह को भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी गांव से पकड़ा गया।

अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल
हत्या की जांच के लिए बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बिकू कुमार रजक, सुनील कुमार राम, एमन कण्डुलना और अजय कुमार शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में बरामद तीनों टांगी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!