विजय दिवस पर 1971 के युद्ध वीरों का सम्मान, गढ़वा भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

Location: Garhwa

गढ़वा के पिंडरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी की अध्यक्षता में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल पूर्व कैप्टन रामराज पाण्डेय और शहीद रामप्रीत ठाकुर की पत्नी सनकलिया कुंवर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय तिवारी ने 16 दिसंबर 1971 के ऐतिहासिक दिन को याद किया, जब पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान के कारण ही देशवासी चैन से सो सकते हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से सेना को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, जिससे देश की सुरक्षा और मजबूत हुई है।

पूर्व कैप्टन रामराज पाण्डेय ने 1971 के युद्ध के अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हर साजिश का बहादुरी से सामना किया और विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए कई सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, शुभम गुप्ता, पूर्व कैप्टन अशोक तिवारी, गोपाल दुबे, अभिमन्यु चौबे, कृष्ण कुमार ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!