विधायक केक पहल पर बदले गए तीन परीक्षा केंद्र

Location: Shree banshidhar nagar


विधायक अनंत प्रताप देव के पहल पर भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र तीन स्कूलों का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान विधायक प्रतिनिधि सह शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय ने देते हुए बताया कि एसपीडी हाइस्कूल हरिहरपुर, आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय मझिगावां और अपग्रेडेड हाइस्कूल मेरौनी के मैट्रिक परीक्षा का केंद्र अब मिडिल स्कूल हरिहरपुर में होगा। उन्होंने बताया कि पहले एसपीडी हाइस्कूल का कांडी, मझिगावां का लमारी और मेरौनी का परीक्षा केंद्र कांडी में था। जिस कारण यहां के छात्र छात्राओं को परीक्षा देने काफी दूर जाना पड़ता था। जिसे लेकर यहां के लोगों ने विधायक अनंत प्रताप देव से मिलकर परीक्षा केंद्र हरिहरपुर में कराने की मांग की थी। जिसे लेकर विधायक ने डीसी को परीक्षा केंद्र बदलने के लिए पत्र लिखा था। विधायक के पहल पर परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक डीसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। जिस बैठक में परीक्षा केंद्र बदलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने हरिहरपुर क्षेत्र की जनता को सौगात दी है। जनता से किए हरेक वादे विधायक पूरा करने में लगे हैं। परीक्षा केंद्र बदले जाने से छात्र छात्राओं समेत पूरी जनता खुश है। उक्त दौरान झामुमो नेता विश्वनाथ पाल, दीपक कुमार, दशरथ बैठा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!