गढ़वा समाहरणालय में अधिकारी पर हमला, झामुमो ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा समाहरणालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्य-आपूर्ति जिला पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान विभाग के कर्मियों की गुहार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधिकारी की जान बचाई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर आरोप लगाया है कि उनके भड़काऊ बयान और कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाने के कारण यह घटना हुई। प्रेस कांफ्रेंस में झामुमो नेताओं ने कहा कि विधायक तिवारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में “पदाधिकारी का कपार फोड़ने” की बात कही थी, जिसके बाद यह हमला हुआ
झामुमो ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता जिले में लूट-खसोट और मारपीट का माहौल बना रहे हैं। विधायक अपने ठेकेदारों को बुलाकर कमीशन वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे झामुमो कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
झामुमो ने स्पष्ट किया कि यदि इस घटना पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी। आंदोलन की जिम्मेदारी पूरी तरह जिला प्रशासन की होगी।
प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ नेता रामसागर उरांव, अशर्फी राम, ओमप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र दुबे, कार्तिक पांडेय, सुभाष उरांव और इफ्तेखार अंसारी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!