विधायक चन्द्रवंशी ने रोड शो के दौरान मांगा वोट:

Location: Manjhiaon

मझिआंव::निवर्तमान विधायक सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी ने सोमवार को रोड शो कर अपने समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की। रोड शो की शुरुआत चंद्रवंशी टोला से होकर मुख्य शहर होते हुए बकरी बाजार स्थित पुराना नगर पंचायत कार्यालय के अलावे ब्लॉक रोड होते हुए लोहारपुरवा गांव तक गये। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं ने कई नारे लगाये जिसमें “भारत माता की जय,वंदे मातरम , नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे।इस दौरान रामचंद्र चंद्रवंशी ने लोगों को संबोधित कर अपने पक्ष में ईवीएम मशीन के क्रम संख्या तीन नंबर पर कमल फूल छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर अपार मतों से विजय बनाने की अपील की। श्री चंद्रवंशी के द्वारा जगह-जगह पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आप लोगों ने तीस वर्षों तक साथ देकर मुझे दो बार मंत्री बनाया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सफल नेतृत्व में मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया हूं,अंबर बार पुनः चुनकर विधान सभा भेजे ताकी ताकि मैंअधूरे पड़े विकास कार्य को पूरा कर सकू।तथा सबसे खास बात उन्होंने बताया कि मझिआंव को अंबर बार जितने के बाद अनुमंडल हर हाल में बनाने की बात कही, इस दौरान लोहार पुरवा गांव में दर्जनों की संख्या में लोगों ने दूसरे पार्टी से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली ,जिसे श्री चंद्रवंशी ने सब को फूल माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर विजय सिंह, संयम सिंह, पवन कुमार, संजय कमलापुरी, मारूती नंदन सोनी,राज कुमार चौधरी, विरेंद्र नाथ दुबे,वीणा देवी, श्रीनाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र सिंह,नंदा विश्वकर्मा,अनिल कमलापुरी, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!