विधानसभा में गूंजे गढ़वा के मुद्दे, भाजपा विधायक ने मईंया सम्मान योजना और बालू किल्लत पर सरकार को घेरा

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को विधानसभा में गढ़वा के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के लिए विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की राशि कटौती और गढ़वा-पलामू में बालू की किल्लत को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा
विधायक ने कहा कि झामुमो सरकार ने 2019 से 2024 तक बालू घाटों की नीलामी जानबूझकर नहीं की, जिससे कालाबाजारी बढ़ी और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बालू की इस किल्लत से क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विधायक ने मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान देना अच्छी बात है, लेकिन इस योजना के लिए अन्य विभागों की विकास योजनाओं की राशि काटना अनुचित है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का उदाहरण देते हुए कहा कि अस्पतालों की हालत पहले ही खराब है, और अब वहां जरूरी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों (बाबुओं) को 5 से 7 हजार रुपये देने की घोषणा की थी, जिसे लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस वर्ग के लिए भी राहत प्रदान करने की मांग की
विधायक ने रंका मुखिया की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की और इस घटना की गंभीरता से जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं प्रशासनिक विफलता को दर्शाती हैं और सरकार को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए
विधायक ने सदन में जोर देकर कहा कि सरकार को योजनाओं की प्राथमिकताओं का सही ढंग से निर्धारण करना चाहिए और विकास कार्यों को राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!