विधान सभा चुनाव2024: परिवर्तन यात्रा के दौरान गढ़वा जिले में मिले जन समर्थन से भाजपा में उत्साह

Location: Garhwa

झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से पलामू प्रमंडल के लिए शुरू की गई परिवर्तन यात्रा शनिवार को श्री बंशीधर नगर से शुरू होकर गढ़वा जिले में समाप्त हो गई। इस यात्रा के दौरान भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर 2019 के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया, उसे जिस प्रकार से परिवर्तन यात्रा के दौरान जन समर्थन मिला उससे आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

परिवर्तन यात्रा के दौरान भवनाथपुर और गढ़वा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की सभाओं में भारी भीड़ देखी गई। खासकर भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही और गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ जोश भरा प्रदर्शन किया। इससे यह साफ संकेत मिला कि ये दोनों नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार हैं। पार्टी इन्हें नजरअंदाज करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर होगी।

श्री बंशीधर नगर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति और उनके प्रभावशाली भाषण ने जनता में भाजपा के प्रति समर्थन को और बढ़ाया। इसी प्रकार गढ़वा में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में रथ यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ, जिसने भाजपा की चुनावी संभावनाओं को मजबूत किया है।

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र और डाल्टनगंजके भंडरिया में बाबूलाल मरांडी के रोड शो में लोगों की भारी भीड़ ने भाजपा के इस अभियान को और बल दिया। रंका अनुमंडल मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ओजस्वी भाषण के दौरान भी उत्साह से भरी भीड़ ने परिवर्तन यात्रा की सफलता को स्पष्ट संकेत दिए।

चिलचिलाती धूप में भी रंका में आयोजित सभा में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति भाजपा के लिए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!