तेजवा पहाड़ हनुमान मंदिर प्रांगण में महायज्ञ के लिए कमेटी का गठन

Location: सगमा

सगमा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत तेजवा पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पंचायत सचिव शेषमणि यादव ने की। बैठक में वरिष्ठ ग्रामीणों और अभिभावकों ने सर्वसम्मति से विष्णु रुद्र महायज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया।

महायज्ञ की तैयारी के लिए 45 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष, राजू रंजन कुमार को सचिव और सत्येंद्र साह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा अमरेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रमोद प्रजापति को उपसचिव और अशोक चौधरी को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के अन्य सदस्यों में विवेकानंद रजक, अमित कुमार मेहता, राजेश कुमार रजक, सोनू कुमार मेहता, सतीश पांडे, संतोष प्रजापति, कमलेश यादव, आलोक कुमार यादव, नवलेश कुमार यादव सहित 45 लोगों को शामिल किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि हनुमान मंदिर के प्रांगण में भूमि पूजन 6 दिसंबर को किया जाएगा, जिससे महायज्ञ की शुरुआत होगी। महायज्ञ का आयोजन फागुन के महीने में किया जाएगा। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्धजन उपस्थित थे। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!