तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): मकरी ढेकुलिया टोला स्थित मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहिनियां गांव निवासी सोनु यादव के 15 वर्षीय पुत्र लव कुमार यादव और नगीना सिंह के 19 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

मनोहर साव ने की तत्परता

घटना के बाद सड़क किनारे तड़प रहे युवकों को रोहिनियां गांव के मनोहर साव ने देखा। उन्होंने युवकों की पहचान की और तुरंत अपनी गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भवनाथपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

युवकों का बयान

घायलों ने बताया कि वे भवनाथपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

चिकित्सीय स्थिति

दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!