तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान शुरु

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- देश को पोलियो मुक्त बनाने को लेकर तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर श्री बंशीधर नगर, रमना व विशुनपुरा प्रखंड में कुल 218 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए कुल 436 कर्मियों को नियुक्त किया गया है। वहीं पर्यवेक्षण के लिए 38 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान के दौरान कुल 45,743 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक दी जाएगी। दो बूंद दवा और पोलियो हवा। पोलियो से बचाव के लिए बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। सभी लोग अपने बच्चों को लेकर पोलियो केंद्र पर जाएं और पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। एक बच्चा छूट गया तो समझो सुरक्षा चक्र टूट गया। पोलियो बूथ पर जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें सोमवार व मंगलवार को डोर टू डोर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। देश को पोलियो मुक्त बनाने में सबके सहयोग की अपेक्षा है। 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना अनिवार्य है। उपाधीक्षक ने लोगों से अपने घर व आसपास के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो का दवा पिलाने का आग्रह किया है। मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीओ तहमीना परवीन, सीएचओ सोनम कुमारी, लेखा प्रबंधक राजीव कुमार, टीका कर्मी चंचल कुमारी, सुषमा गुप्ता, सहायक राजेश सिन्हा, बीपेश राज तमांग, असफाक अहमद, शैलेश ठाकुर सहित अस्पताल कर्मी उपस्थित थे।
 

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!