एसडीपीओ ने लिया जन्माष्टमी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर स्थित विश्व प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक रविवार को बंशीधर मंदिर पहुंचे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारीयों ने महोत्सव को लेकर श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव से कई जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश भी दिए। ट्रस्ट के पदाधिकारीयों से बात करते हुए पुलिस पदाधिकारी ने अत्यधिक भीड़ की संभावना को लेकर मंदिर में प्रवेश और निकास के बारे में जानकारी ली। ट्रस्ट के साथ बातचीत के बाद प्रवेश और निकास का रूट तय किया गया। मुख्य गेट से केवल प्रवेश होगा जबकि निकासी मंदिर परिसर स्थित कल्याण मंडप होते हुए पीछे के रास्ते होगा। कल्याण मंडप में ही प्रसाद काउंटर बनेगा।एसडीपीओ ने बताया कि बंशीधर मंदिर में होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव में लाखों की भीड़ के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि मंदिर और मंदिर के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर के अंदर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारीयों की ड्यूटी भी मंदिर के आसपास सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!