स्वतंत्रता दिवस पर फैंसी फुटबॉल मैंच :प्रशासन एकादश की टीम 4-1 से जीता

Location: Garhwa

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम,गढ़वा में आज फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच खेला गया, इसमें प्रशासन एकादश की टीम 4-1 से गोल कर विजयी हुई। जिला प्रशासन की टीम की कप्तानी कर रहे उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने भी एक गोल किया। नागरिक एकादश टीम की ओर से एक गोल धर्मेंद्र पाल के द्वारा किया गया।
नागरिक एकादश टीम के सभी उपविजेता को 
मेडल और ट्राफी उपायुक्त एवं एसपी के द्वारा देकर सम्मानित किया गया। वहीं विजेता टीम को गढ़वा फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष आलोक कुमार एवं कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। वहीं मैन ऑफ द मैच प्रशासन एकादश टीम के मोती पासवन को दिया गया। इस अवसर पर मंच का संचालन अरविंद कुमार ने किया।

प्रशासन एकादश टीम में उपायुक्त, एसपी, डीडीसी,एसडीओ,एसडीपीओ,डीएसओ,डीटीओ,सीओ, डीएसपी,जवान हंसा नंद,बिरजू चौधरी, पवन ने मैच में भाग लिया।
वहीं नागरिक एकादश टीम में शैलेंद्र पाठक, ओमप्रकाश गुप्ता, अरविंद कुमार, उदय नारायण तिवारी, धर्मेंद्र पाल, सीता राम पाल, सतेंद्र यादव, अतुल भारद्वाज, आनंद यादव, अभिषेक कुमार, रामा शंकर ने मैच में भाग लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!