स्वच्छता ही सेवा अभियान: महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने गाँव में फैलाई स्वच्छता की अलख

Location: Garhwa

स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नामधारी महाविद्यालय, गढ़वा मैं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत आज गोद लिए गए गाँव में स्वच्छता रैली निकाली गई। घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया।

विदित हो कि वर्तमान में भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत संस्थानों से लेकर सामुदायिक स्थानों की सफाई के साथ-साथ गाँव और शहरों के निवासियों को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया जा रहा है। यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता भी सेवा का एक रूप है। समाज को स्वच्छ रखकर हम समाज की महत्वपूर्ण सेवा कर सकते हैं।

इसी अभियान के तहत गोद लिए गए गाँव बघमनवां में आज स्वच्छता रैली निकाली गई। आने वाले दिनों में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी भास्कर कुमार और डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भव्य प्रकाश पांडे, डॉ. मनोज कुमार पाठक, डॉ. सरफुद्दीन शेख, डॉ. जगदीश्वर पांडे, डॉ. परमेश्वर साहू, डॉ. विनीता दीक्षित, कुंदन कुमार, अनल किशोर मिंज, अंजलि अर्चना खलखो, डॉ. ज्योति, डॉ. ललिता, डॉ. बिनोद आगस्टिन, डॉ. शैलेश, डॉ. चंदन सुमन तथा स्वयंसेवकों में अलका शर्मा, श्वेता पाठक, जान्हवी, खुशी, अंजलि, रिया, कशिश, सुरुचि, सजदा, दीपशिखा, आकांक्षा, कुश कुमार आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!