सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट वायरल करने के आरोपी चमन कुमार सिंह गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): भवनाथपुर पुलिस ने मंगलवार को चमन कुमार सिंह को सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि 22 अक्टूबर को भवनाथपुर बस्ती निवासी चमन कुमार सिंह ने एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर चमन कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गढ़वा पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल हर पोस्ट पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति सांप्रदायिक तनाव या सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की कि इस प्रकार के पोस्ट से बचें, क्योंकि इससे समाज में तनाव और परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!