गढ़वा में बसपा प्रत्याशी अजय मेटल का ऐतिहासिक स्वागत, सैकड़ों समर्थकों ने थामा बसपा का दामन

Location: Garhwa

गढ़वा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से टिकट मिलने के बाद विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल का जिले में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके गृह प्रखंड डंडा के भीखही में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें भव्य स्वागत दिया। इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा के मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में लोग जगह-जगह पर उन्हें जीत की बधाई देने उमड़ पड़े।

भीखही से तिलदाग, पुरनचंद चौक, टंडवा, रंका मोड़ होते हुए गढ़वा शहर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। चिरौंजिया मोड़ स्थित विधानसभा कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें भाजपा, झामुमो समेत अन्य दलों के 300 समर्थकों ने बसपा का दामन थामा।

अजय मेटल ने 24 अक्टूबर को नामांकन कार्यक्रम में सभी से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस प्रकार ऐतिहासिक स्वागत किया है, उससे साफ है कि इस बार जनता का समर्थन बसपा के साथ है। उन्होंने महापुरुष स्वतंत्रता सेनानी पुरनचंद, संविधान निर्माता बाबा साहेब और जननायक कार्रपुरी ठाकुर जी को माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया।

जन आशीर्वाद यात्रा में बसपा गढ़वा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार रवि, पलामू जिला अध्यक्ष अशोक राम, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम, जिला सचिव शिवशंकर महतो, उपाध्यक्ष श्यामलाल मल्लाह, नंदुराम, गोपाल चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!