शराब के नशे में धुत टेंपू चालक ने कार में मारी टक्कर

Location: Manjhiaon

मझिआंव :- गढ़वा एवं पलामू जिला को जोड़ने वाली कोयल नदी पर बने पुल पर विपरीत दिशा से आ रही नशे में धुत टेंपो चालक ने कार में जोरदार टक्कर मारी दी। जिसमें कार के इंजन के दाहिने तरफ के परखच्चे उड़ गए।और टेंपो पलट गई।जिसमें सवार लोग बाल बाल बचे।टेंपू ऊंटारी रोड ग्रामीण बैंक के समीप निवासरत संजीव सिंह का बताया जाता है।

इधर घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा निवासी कार चालक सह मालिक मोहम्मद आजाद ने बताया कि मैं गढ़वा से हैदर नगर जा रहा था।इसी बीच कोयल नदी के पुल पर जैसे ही पहुंचा ऊंटारी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर सामने से लहराते टेंपू आते देख मैं पूरी तरह अपनी साइड रेलिंग के तरफ कार को खड़ा कर दिया।देखते ही देखते नशे में धुत चालक ने टेंपो को मेरे कार में सामने से टक्कर मार दिया।जिसके कारण इंजन का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।और मेरे अलावा कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को आंशिक चोटे आई है।उसके पश्चात पलते हुए टेंपो को सवारीयों के सहयोग से खड़ा किया गया। और घायल टेंपो सवार अपने-अपने सुविधा अनुसार किसी ने ऊंटारी तो किसी ने मझिआंव रेफरल अस्पताल में इलाज हेतु चले गए। इधर कार चालक के द्वारा ऊंटारी थाना को सूचना देने के पश्चात कार को सुरक्षार्थ थाना में जब्त कर लिया गया है।और कार मालिक के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कागजी प्रक्रिया की जा रही थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!