SGN मॉडर्न किंडरगार्टन ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, प्रतिभाशाली बच्चों और शिक्षकों का हुआ सम्मान

Location: Meral


मेराल एसजीएन मॉडर्न किंडरगार्टन विद्यालय में 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में विद्यालय के समर्पित शिक्षक करण कुमार कौशल को सर्वाधिक उपस्थिति के लिए अंगवस्त्र और सम्मान राशि देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—ऋषभ कुमार, आरुषि कुमारी, दीपिका कुमारी, शिवांश चौबे, वीणा कुमारी, शिवम कुमार रजक और दीपक कुमार को निदेशक धर्मेंद्र देव द्वारा उपयोगी शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।

निदेशक धर्मेंद्र देव ने अपने संबोधन में बताया कि विद्यालय की स्थापना 8 मई 2004 को हुई थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय को विकसित करने में स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा है और विद्यालय परिवार उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थापना दिवस आत्ममंथन का दिन होता है, जिससे हम पूर्व के अनुभवों से सीख लेकर और बेहतर परिणाम दे सकें।

गौरतलब है कि अब तक इस विद्यालय से 21,000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!