सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने लगाया आरोप: मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा को अपनी जागिर समझते हैं, गरीबों का हो रहा शोषण

Location: Garhwa

गढ़वा: सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दो दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने सभी नव-शामिल सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि झारखंड में भाजपा के प्रति जनता का रुझान बढ़ता जा रहा है।

सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि गढ़वा के विधायक और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा को अपनी जागीर समझ रखा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीनें छीनकर उन पर कब्जा किया जा रहा है और क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। बालू की कमी के कारण जनता को निजी कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक का रिकॉर्ड बना है और सरकार की नीतियों के कारण कई छात्रों की जान गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य के खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा।

तिवारी ने गढ़वा में मंत्री द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति का भी आरोप लगाया, जहां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को रोकने का प्रयास किया गया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में गढ़वा की जनता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से कोरवाडीह के दिलीप कुमार, दीपक कुमार, सच्चिदानंद निराला, दिनेश कुमार, मनोज राम, रामचंद्र राम सहित अन्य शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!