गढ़वा के सुंदरीकरण को मिला नया आयाम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किए छह स्वागत द्वारों का लोकार्पण

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में छह स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया। नगर विकास विभाग, झारखंड सरकार की ओर से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर इन द्वारों का निर्माण किया गया है।

मंत्री श्री ठाकुर ने जानकारी दी कि वार्ड नंबर 1 उंचरी में यासीन मिल्लत कॉलेज के पास, रेहला रोड वार्ड संख्या 4 सोनपुरवा में हरियारा पुल के पास, कचहरी रोड वार्ड नंबर 12 में सिविल कोर्ट के पास, चिनियां रोड में दानरो नदी पुल के पास, टंडवा वार्ड नंबर 20 शाहपुर रोड में और वार्ड नंबर 21 में आरके पेट्रोल पंप के पास इन स्वागत द्वारों का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सुंदरीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर इन द्वारों का निर्माण किया गया है, जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से विरोधियों की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी अपनी कोई उपलब्धि बताने के बजाय जनता को भ्रमित करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि जनता अब पूरी तरह जागरूक है और ऐसे झूठे दावों से प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भ्रम फैलाने वालों को सबक सिखाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!