सरयू राय जदयू में हुए शामिल, बढ़ेगा झारखंड में राजनीतिक तापमान

Location: रांची

रांची : जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। आज उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। राय के जदयू में शामिल होने के बाद उनको लेकर चल रहे अटकलो पर विराम लग गया है। सरयू राय हाल में दो बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल चुके थे। नीतीश कुमार ने उनसे जदयू में शामिल होकर झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया था। झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष महतो ने भी सरयू राय को जदयू में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
पटना में सरयू राय ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार और अशोक कुमार भी शामिल थे।
सरयू राय के जदयू में शामिल होने के बाद झारखंड में राजनीतिक तापमान बढ़ाने के आसार हैं। जदयू झारखंड में भाजपा के साथ तालमेलकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है। लेकिन भाजपा अभी जदयू के साथ गठबंधन को तैयार नहीं है। क्योंकि जदयू का झारखंड में कोई आधार वोट नहीं है। लेकिन जदयू का केंद्रीय नेतृत्व गठबंधन करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को मना रहा है। गठबंधन पर बातचीत करने की जिम्मेदारी संजय झा को दी गई है।
सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था। सरयू राय और भाजपा के रिश्ते अच्छे नहीं है। रघुवर दास के खिलाफ अभी भी सरयू राय मोर्चा खुले हुए हैं। ऐसे में पूर्वी जमशेदपुर सीट भाजपा सरयू राय के लिए छोड़ती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। राय राजनीति के चतुर खिलाड़ी हैं बहुत सोच समझकर ही उन्होंने जदयू में शामिल होने का फैसला लिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

error: Content is protected !!