सरयू राय ब्लैकमेलर और चरित्र हनन के एक्सपर्ट हैं: बन्ना गुप्ता

Location: रांची

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज एक बार फिर विधायक सरयू राय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्हें ब्लैकमेलर, चरित्र हनन करने का विशेषज्ञ सहित कई आरोप लगाए हैं । अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय मेरे खिलाफ लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। कल एक महिला की ओर से यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकप्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर जो पत्र वायरल किया गया वह पत्र पूरी तरह फर्जी था। और इसके पीछे सरयू राय और उनके समर्थकों का हाथ है। सरयू राय मेरे खिलाफ पिछले कई वर्षों से लगातार साजिश करते रहे हैं। अप्रैल 23 में भी उन्होंने एक डॉक्टर की मदद से एक महिला का फर्जी वीडियो ऑडियो जारी किया था। अब फिर एक बार वह यह सब कर रहे हैं। उनका उद्देश्य मुझे बदनाम करना है। मंत्री ने कहा कि सरयू राय ब्लैकमेलर हैं, चरित्र हनन करने के एक्सपर्ट हैं। झूठा आरोप लगाते हैं। दूसरों की जिंदगी में ताक झांक करने से पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि पूजा पाठ में उनके साथ जो महिला बैठती है वह कौन है। उसे महिला के बेटे से राय का रिश्ता है। महिला का बेटा अमेरिका में रहता है। सरयू राय लोगों को बताएं उस महिला के साथ उनका क्या रिश्ता है। अब तो देश में लीव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता मिल गई है। महिला के साथ रिश्ते को सार्वजनिक स्वीकार कर ले तो बेहतर होगा। बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह हर षड्यंत्र का जवाब देने को तैयार हैं। सरयू राय की साजिश नहीं चलेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!