भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में मंथन, अमित शाह ने कई नामों पर जताई सहमति, जल्द होगी घोषणा

Location: रांची

रांची : विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में खासतौर से गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। अमित शाह और जेपी नड्डा के समक्ष उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। कल रांची में प्रदेश भाजपा चुनाव समिति और कोर कमेटी की बैठक में तीन-तीन नाम की जो सूची बनाई गई थी उस सूची को अमित शाह और जेपी नड्डा के समक्ष रखी गई। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बारीकी से सूची का अध्ययन किया है। बताया जाता है कि अमित शाह ने कुछ नाम पर सहमति जाता दी है। और उनकाे टिकट देने का फैसला ले लिया गया है। जबकि कुछ नाम पर आपत्ति भी जताई गई है। गृह मंत्री के साथ देर रात तक नाम पर मंथन हुआ। अब यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखी जाएगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति जिन नाम पर मुहर लगाएगी उन्हें टिकट दे दिया जाएगा और इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। भाजपा की पहली सूची दशहरा के पहले जारी होने वाली थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि दशहरा के बाद सूची जारी होगी। जम्मू कश्मीर- हरियाणा के नतीजे के कारण इसमें विलंब हो रहा है। आज की बैठक में यह तय हो गया कि सभी बड़े आदिवासी नेता आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ेंगे । कई नेताओं के लिए लिए विधानसभा सीट का चयन भी कर लिया गया है। और उनको बात भी दिया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल है। बैठक में शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, अमर बाउरी, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू आदि नेता शामिल हुए। बैठक देर रात तक चली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!