समाज को बांटने वाली राजनीति को मैं लात मारूंगा”: मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने समाज को बांटने और विद्वेष फैलाने वाली राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कमर कसकर अपने-अपने बूथ पर लग जाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में विरोधियों की जमानत जप्त की जा सके।

रविवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दशहरा मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस बार उन्हें 50 हजार मतों से जीत दिलानी है। उन्होंने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

मंत्री ने आगे कहा कि झामुमो कार्यकर्ता इतनी क्षमता रखते हैं कि वे एक साथ पांच विधानसभा क्षेत्रों में भी काम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में होती है और जनप्रतिनिधि बनने के बाद लोग अक्सर जनता को भूल जाते हैं। गढ़वा में भाई-भाई को लड़ाने का प्रयास किया गया, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

उन्होंने मुठ्ठीभर लोगों की निंदा की, जो समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और बाबा साहब के संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहते हैं। मंत्री ने कहा, “मैं सौ बार हारना पसंद करूंगा, लेकिन ऐसी घृणित राजनीति नहीं करूंगा।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, और अन्य नेता भी उपस्थित रहे। केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!