सदर अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर भाजपा नेताओं का आक्रोश: मरीजों के बीच फल वितरण और हालात का जायजा

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और नगर मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना और अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। राकेश शंकर गुप्ता ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर गंदगी और पानी भरा हुआ है, जिससे अस्पताल की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।
मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने भी अस्पताल की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा, “गढ़वा का सदर अस्पताल अब एक रेफर अस्पताल बन चुका है। यहां आने वाले मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है और उन्हें लगातार रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।” उन्होंने कहा कि अस्पताल खुद एक मरीज बन गया है, जहां चारों तरफ कूड़ा-कचरा और पानी भरा हुआ है।
इस अवसर पर महामंत्री अनसाद बाबू, खुर्शीद आलम, शाहिद अंसारी, लाल मोहम्मद, नवाजिश सहारे, हुसैन जब्बार अंसारी, अब्दुल मजीद, नया रहमान, जहीर अंसारी, गब्बर चौधरी, लहसुन अंसारी, अमीर हसन, शमीम अंसारी, सलीम अंसारी, सफीक अंसारी, सब्रून बीवी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!