सबाने गांव का चर्चित आदिवासियों का जमीन हड़पने का मामला राज्यपाल तक पहुंचा

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत सबाने गांव के मुंडा/आदिवासी समाज के 7:30 एकड़ जमीन मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सयर्थक मुखिया राज किशोर यादव के द्वारा कब्जा करने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है क्योंकि इस मामले में आदिवासी परिवार के लोगों ने राज्यपाल से शिकायत करते हुए अपनी हड़पी गयी जमीन वापस दिलाने की मांग किया है।

सबाने गांव के कई दर्जन लोगों ने भाजपा नेता एवं गढ़वा के पूर्व विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिलकर करीब 2 महीना पहले इस संबंध में गुहार लगाने का काम किया था लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा मंत्री के भय से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। बाध्य होकर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मुंडा/आदिवासी समाज, जो पीड़ित है, उनको लेकर महामहिम राज्यपाल से न्याय दिलाने का गुहार लगाया है। महामहिम राजपाल ने चीजों की गंभीरता के मद्देनजर मुख्य सचिव झारखंड सरकार को उनके आवेदन के आलोक में जांच कर दोषी पदाधिकारी, मंत्री प्रतिनिधि या जिस किसी की भी संलिप्त है, उनको कठोरता सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित आदिवासी समाज को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा
    error: Content is protected !!