रमना पुलिस ने शुक्रवार को मानदोहर से 1.481 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ किया तस्कर को गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- रमना पुलिस ने शुक्रवार को मानदोहर गांव निवासी जितेंद्र पाठक को उनके घर से 1.481 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार जितेंद्र पाठक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर लगातार अपराध कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि रमना थाना क्षेत्र के मानदोहर गांव में एक व्यक्ति के घर पर अवैध रूप से गांजा रखकर खरीद बिक्री का कार्य किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए अपने नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन कर मानदोहर गांव निवासी जितेंद्र पाठक के घर छापेमारी किया। इस दौरान जितेंद्र पाठक के घर से 1.481 किलोग्राम अवैध गांजा व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। गांजा के संबंध में पूछने पर बताया गया कि यह गांजा का खरीद बिक्री करते हैं। गांजा का बाजार मूल्य करीब 75,000 रुपये बताया जाता है। इस मामले में रमना थाने में एनडीपीएस एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत जितेंद्र पाठक के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलांवे पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी मो अशफाक आलम, पुअनि ओमप्रकाश महतो, पुअनि ऋषिकेश सिंह, आरक्षी सुरेंद्र यादव, आरक्षी श्रीकांत पासवान, चालक आरक्षी लव कुमार दुबे आदि शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!