टेढ़ी हरैया व तिवारी मरहटिया में 500 से अधिक लोग हुए झामुमो में शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा सदर प्रखंड के टेढ़ी हरैया एवं तिवारी मरहटिया गांव में शनिवार को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का क्षेत्र भ्रमण के दौरान 500 से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहना कर व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की माटी की पार्टी झामुमो ही सभी झारखंडियों की अपनी पार्टी है। पूरे राज्य में हेमंत सरकार की चलाई जा रही जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा में हो रहे बेहतर विकस कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को यह विश्वास हो गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिवा दूसरी कोई भी पार्टी राज्य का भला नहीं कर सकती है। हेमंत सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए जनहित की सारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ पूरे राज्य की जनता को सीधे तौर पर मिल रहा है। मौके प्रमुख रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, मुखिया पूनम तिवारी, परेश तिवारी, प्रमुख फैजुल अंसारी, मकबूल आलम, बदरुद्दीन अंसारी एल, डॉ जिया उल हक, फरीद खान, सलीम जाफर, शाकिर खान, संजय कांस्यकार, शरीफ अंसारी, शहंशाह आलम, जावेद अंसारी, नीलू सिद्दीकी, रईस सिद्दीकी, अरुण दुबे, डॉ कुदुश अंसारी, इरफ़ान सिद्दीकी, सैनुल्लाह अंसारी, सैय्यद राजा, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, माया देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, मीना देवी, मुकेश भारती, विकास कुमार, संदीप काजू भारती सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!