रमना में मईयां सम्मान यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Location: Ramana

रमना-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ से भगत सिंह चौक तक रोड शो कर आगामी विधान सभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुनः महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए लोगो से समर्थन देने की अपील की। रोड शो के दौरान लोगो की उमड़ी भीड़ से कल्पना सोरेन काफी उत्साहित नजर आई। इस दौरान उन्होंने बाजार प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति बिजली का बिल जीरो कर सकता वह भाजपा के विधायको का नंबर भी जीरो कर सकता है। उन्होंने कहा कि आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री को बिना कसूर पांच महीने तक जेल में डालकर रखा गया।जिसका बदला लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीआईएल के माध्यम से मईया सम्मान योजना को बाधित करना चाहते है,जिसका जबाव सभी माताओं एवम बहनों को मिलकर देना है। उन्होंने कहा कि बाबा वंशीधर का आशीर्वाद लेकर इस यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा के दौरान लोगो का जो प्यार और स्नेह मिला है उसे शब्दो में व्यक्त नही किया जा सकता है। मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि यह महिला सम्मान यात्रा राज्य के इतिहास में नया आयाम लिखने का काम करेगा। मंत्री बेबी देवी ने कहा कि वे महिलाओ के दुख दर्द को जानती है,इसीलिए मईया सम्मान योजना लेकर आई है। नुक्कड़ सभा को को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव एवम झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने संबोधित किया।इसके पूर्व कल्पना सोरेन ने सभी मंत्रियों के साथ श्री सीताराम मानस मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। जहा मुखिया दुलारी देवी एवम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमती सोरेन का स्वागत किया गया। मौके पर अशर्फी लाल चंद्रवंशी,रामकुमार चंद्रवंशी,मनोज सिंह,वीरेंद्र पाठक,ललित किशोर,नागेंद्र सिंह,अनुज चंद्रवंशी,रोहित वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!