मईयां सम्मान योजना ने बेटी बहन माता को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ सम्मान के साथ जीने का मार्ग प्रशस्त किया है :कल्पना सोरेन

Location: Shree banshidhar nagar

: श्री बंशीधर नगर

लोगों को सम्मान का जीवन देने के लिए झामुमो प्रतिबद्ध है। मईयां सम्मान योजना ने बेटी बहन माता को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ सम्मान के साथ जीने का मार्ग प्रशस्त किया है। उक्त बातें विधायक सह झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कही। वे गोसाई बाग में आयोजित मईया सम्मान यात्रा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा की आज मेरा यह पहला कदम है। मैं लोगों के इस उत्साह और जोश को देखकर काफी खुश हूं। मैं महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान देखकर यह कह सकती हूं की हेमंत सोरेन को यहां की जनता ने फिर से आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा की मइया सम्मान योजना क्रांतिकारी योजना है। हेमंत सोरेन ने इस योजना का काफी पहले लागू करने करने की योजना बनाई थी। लेकिन बीजेपी नही चाहती थी की ऐसी योजना झारखंड में लागू हो जिससे झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान आ सके। लोग स्वावलंबी बन सके। इसलिए आपके प्यारे सीएम को जेल में डाल दिया। अगर सीएम को बीजेपी जेल में नही डालती तो अपलोगो को अभी तक 2 की जगह 7 वां किस्त मिल जाता। इसके बाद भी बीजेपी वाले इस योजना को बंद करने की लगातार कोशिश में लगे हैं। बीजेपी के लोग इसे लेकर पीआईएल कर रहे हैं। लेकिन झारखंड वासियों के खिलाफ ऐसी हिमाकत करने वालों को चुनाव में जनता को मुंहतोड़ ज़बाब देगी। उन्होंने केसीसी माफी, बिजली बिल माफी जैसी योजना का भी जिक्र कर लोगों से सहयोग मांगा।

धरती मेरी, खजाना मेरा, फिर भी झारखंड को रॉयल्टी नही
कल्पना सोरेन इस दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की झारखंड को मिलने वाली 1 लाख 36 करोड़ रुपए की रॉयलटी केंद्र सरकार ने रोक रखी है। धरती मेरी खजाना मेरा लेकिन रॉयल्टी नही मिलना कहां का न्याय है ?
बीजेपी का योजनाओं को लेकर है दोहरा चरित्र
कल्पना सोरेन ने कहा की भाजपा झारखंड सरकार द्वारा लोगो के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं को रोकने का काम कर रही है। मैन्यां सम्मान योजना जैसी योजना ने झारखंड के माता बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। लेकिन बीजेपी इसे पचा नहीं पा रही है। इस योजना को रोकने का काम किया जा रहा है। बीजेपी के लोग पीआईएल कर रहे हैं। बीजेपी अपने शासित राज्यो में इस तरह की योजना को संवैधानिक बताती है, लेकिन झारखंड सरकार की योजना को असंविधानिक बताकर पीआईएल ले जरिए बंद करने का प्रयास करती है। ऐसे दोहरे चरित्र वालों को यहां की माता बहने सबक सिखाएगी।
बीजेपी वाले हैं विभाजनकारी
बीजेपी धर्म जाति के नाम पर एक दूसरे लड़ाती है। दूरी पैदा करती है। नही चाहती सभी लोग प्यार से रहें। यही बीजेपी की राजनीति है। लेकिन हेमंत सोरेन दूरी पाटने का काम करते हैं। झारखंड सरकार की कोई भी योजना व्यक्ति विशेष नही बल्कि झारखंडी मूलवासी केद्रित होता है। हेमंत सोरेन की सोच झारखंड को बीजेपी की बनाई को खाई को पाटकर संगठित बनाना है।
दीपिका पांडेय सिंह
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा की मैंया सम्मान योजना कोई मामूली योजना नही है। यह राजनीति में एक नया अध्याय लिखने वाली योजना है। महिला सम्मान, उन्नति की योजना है। महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने में मिल का पत्थर साबित होगा। झारखंड के गठन को 24 साल हो गए। लेकिन पूर्व में किसी ने भी लोगों को महिलाओं को सशक्त बनाने का काम नही किया। लेकिन बीजेपी को इस योजना से काफी दिक्कत हो रही है। बीजेपी वालों में इस योजना की लोकप्रियता से घबराहट है। उन्होंने कहा की भाजपा यहां इस योजना का विरोध करती है लेकिन कश्मीर में जाकर ऐसी योजना लाने की बात कहती है। उन्होंने कहा की इस सरकार ने सभी वर्गों के बारे में सोचा है। केसीसी माफ कर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने लोगों से चुनाव में इंडिया गठबंधन को फिर से भारी सहयोग देने की अपील किया।

मिथिलेश ठाकुर
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा की बाबा बंशीधर ने बीजेपी को पैदल कर दिया है। अब जनता भी बीजेपी को पैदल करने को तैयार है। बीजेपी वाले धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करते है। सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन भगवान को यह सब पसंद नही है। दोनो केंद्रीय मंत्रियों को बाबा बंशीधर की धरती पर हेलीकॉप्टर में तेल नही होने से पैदल होना पड़ा। अयोध्या में प्रभु श्री राम ने भाजपा को हराने का काम किया। उन्होंने कहा की गढ़वा जिले पर पहले किसी का ध्यान नही जाता था। लेकिन हेमंत सोरेन ने सीएम बनने से पहले ही कहा था की जिले को सबसे अग्रणी जिला बनाया जायेगा। आज देखिए गढ़वा झारखंड के किसी जिले से पीछे नहीं है। आज कोई भी महत्वकांक्षी योजना या कार्यक्रम गढ़वा की धरती से शुरू होती है। बीजेपी ने हमारी आवाज को कुंद करने की कोशिश किया। सीएम को साजिश कर जेल में डालने का काम किया। लेकिन यहां की जनता चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा की सरकार ने लोगों को सम्मान देने और सशक्त बनाने के लिए कई योजना बनाई है।:


झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनसरोकार की सरकार चल रही है : बेबी देवी

: सूबे की महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनसरोकार की सरकार चल रही है। सरकार के द्वारा गरीब, किसान के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुये कई कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है और उसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। वे सोमवार को झारखंड सरकार की ओर से यहां गोसाईबाग के मैदान में आयोजित मंईयां सम्मान यात्रा का श्रीगणेश करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं एवं बेटियों के लिये मंईयां सम्मान योजना चलाकर महिलाओं एवं बेटियों को सबसे बड़ा
सम्मान देने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों को अभी एक हजार रुपये का सम्मान दिया जा रहा है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दुबारा सरकार बनी तो एक हजार से बढ़ाकर राशि दी जायेगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से राज्यहित में पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।स्वागत भाषण डीसी शेखर जमुआर ने दिया। कार्यक्रम जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी ने भी संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, तनवीर आलम, वरिष्ठ नेता दीपक प्रताप देव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबादुल्ला हक अंसारी, अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सूर्यदेव मेहता, अनुज दुबे, अमरनाथ पांडेय, अमर राम, नितेश सिंह, बंगाली सिंह, रेखा चौबे, किरण देवी, पुष्प देवी आदि इस मौके पर उपस्थित थे।।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!