राजद प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव, पूर्व प्रत्याशी सहित दो दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने राजद व भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया है। सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं
स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनकर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राजद प्रदेश उपाध्यक्ष मो. फरीद, राजद प्रदेश सचिव डॉ. मकबूल आलम खान, पलामू लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिनेश पासवान, राजद जिला सचिव बन्धु राम, चिनियां के आसिवासी नेता बलराम सिंह, राजद के चिनियां प्रखंड सचिव असमुद्दीन अंसारी, शैफ रजा, राजद के बिलैती खैर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार ठाकुर, बिलैती खैर भाजपा बूथ प्रभारी मोतीलाल पासवान, सद्दाम मंसूरी, इमरान हाशमी, मुख्तार हुसैन आदि का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा की पूरी टीम के साथ लगातार झारखंड एवं झारखंड वासियों को तबाह करने के लिए एक से बढ़कर एक साजिश रच रही है। परंतु पिछले पांच वर्षों में झारखंड वासियों ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड के विपरीत मानसिकता के लोगों का यहां कोई गुजारा नहीं है। झारखंड के लोग अपने हक एवं अधिकार को, अपने हितैषी लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं। यही कारण है कि गत लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने झारखंड विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी राज्य की जनता झारखंड विरोधी ताकतों को सबक सिखलाने के लिए कमर कस कर तैयार बैठी है। मंत्री ने कहा कि झामुमो के प्रति जन-जन के विश्वास में वृद्धि हुई है। इसी के परिणाम स्वरूप गढ़वा समेत पूरे झारखंड में लोग झामुमो का दामन थाम रहे हैं। आज विभिन्न राजनीतिक दलों के काफी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को झामुमो में शामिल होने से पार्टी की शक्ति में और वृद्धि हो रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!