विधानसभा में जबरदस्त हंगामा,17 भाजपा विधायक कल तक के लिए निलंबित, कार्यवाही स्थगित, जांच कमेटी गठित

Location: रांची

रांची: विधानसभा में आज फिर जमकर हंगामा हुआ। पक्ष विपक्ष के विधायकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। विधानसभा शुरू होते ही सदन के अंदर हंगामा शुरू हो गया। गिरिडीह से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सुदीप्त कुमार ने भाजपा विधायकों पर स्पीकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए स्पीकर से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पूरे मामले की जांच की भी मांग की। विधायक की मांग की विरोधी दल के विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी मुद्दे पर हंगामा हुआ।
स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने हंगामा करने वाले भाजपा के 17 विधायकों को कल तक के लिए निलंबित कर दिया। साथी उन्होंने सदन की कमेटी बनाकर जांच कराने की भी घोषणा की। स्पीकर ने दोपहर 12:30 तक सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। इसके बाद सभी विधायक सदन से बाहर चले गए। निलंबन की कार्रवाई का भाजपा विधायकों ने विरोध किया। सभी विधायक विधानसभा के बाहर अभी भी धरने पर बैठे हुए हैं।
प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि स्पीकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। विधायकों की बात नहीं सुन रहे हैं। वह सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं निष्पक्ष नहीं रह गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!