रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Location: Garhwa

गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा स्थित सीदे कला गांव के पास रेलवे ट्रैक से शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि रेलवे पोल संख्या 4/7 और 4/9 के बीच 20 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

महिला ने लाल रंग का कपड़ा पहना था और उसके ऊपर काले रंग का जैकेट था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

महिला की पहचान के प्रयास के तहत पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!