रंका में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि भाजपा का मतलब सबसे बड़ा झूठा पार्टी है। भाजपा हमारे झारखंड की आदिवासियों की सरकार को जानबूझकर परेशान कर यहां के लोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 11 लाख राशन उपभोक्ताओं का राशन काट दिया। परंतु झारखंड की हेमंत सरकार ने 20 लाख लोगों को राशन देने का काम किया है। साथ ही नए सत्र में 5 लाख और नए लोगों को राशन देने का प्रावधान किया गया है। मंत्री श्री ठाकुर गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय रंका के मैदान में सोमवार को आयोजित झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां योजना के तहत झारखंड के 18 वर्ष से 49 वर्ष आयु की बेटी, बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये देने की शुरुआत की गई है। इसे रोकने के लिए भाजपा कोर्ट में केस कर गरीबों के विकास योजनाओं को बंद कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन की एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसे रोकने के लिए झारखंड सरकार पहल कर रही है। झारखंड सरकार का कार्यकाल 2 वर्षों तक कोरोना काल में बीता। 3 वर्षों में हेमंत सरकार ने इतना कार्य किया है जिसको देखकर विरोधी पार्टी घबरा गए हैं। भाजपा गो गो योजना का लॉलीपॉप दिखलाकर झारखंड से अपने जाने का रास्ता साफ कर रही है। यहां की जनता भाजपा को गो गो करके भगाएगी उन्होंने कहा कि यहां के पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी द्वारा मुझे गाली दे दे कर हमारी विकास योजनाओं को गिनाया जा रहा है। जबकि गिरिनाथ भईया दल -बदलू बन के रह गए। कभी राजद, कभी कांग्रेस, कभी बीजेपी और अब बिना पार्टी वाले होकर रह गये। 17 वर्ष तक विधायक रहे, रंका में कुछ नहीं किया। 20 वर्ष तक उनके पिताजी भी विधायक रहे और रंका के लोगों को ठगते रहे।
मिलन समारोह में मुख्य रूप से बाल श्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रंका गढ़ के कुमार दिलीप सिंह सहित एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा, एआईएमआईएम आदि दलों को छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मंत्री का पारंपरिक नृत्य, गीत, बड़ा माला एवं बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, जिला पार्षद उत्तरी संपूर्णानंद तिवारी, राहुल कुमार तिवारी, पप्पू यादव, शंभू प्रसाद गुप्ता, अहमद अली अंसारी, विवेक कुमार सिंह, रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!