रांची रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को लातेहार में पुलिस ने रोकी: वहीं धरने पर बैठे, फिर जाने दिया गया

Location: Manjhiaon

लातेहार में धरना पर बैठे भाजपाई

मझिआंव: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के खिलाफ आयोजित युवा आक्रोश रैली में रांची जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने लातेहार, चंदवा , लोहरदगा, कूड़ू में आगे जाने पर रोक लगा दी ,आगे जाने से मना करने पर आक्रोसित भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता वही बीचोंबीच सड़क पर धरना प्रदर्शन करते हुए वही सड़क पर बैठ गये,इस दौरान डा:ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड सरकार की नीति एवं नियत सही नही है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। हेमंत सोरेन के झूठे वादों से आज झारखंड के हर युवा आहत व आक्रोशित है। इस दौरान हेमंत सरकार हाय -हाय,हेमंत सरकार इस्तीफा दो, इत्यादि नारे लगाए जा रहे थे, हालांकि पुलिस प्रशासन ने सड़क जाम होने से यातायात बाधित होते एवं दोनों तरफ जाम लगते देख रैली को आगे जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान विश्रामपुर विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, डी पी शुक्ला, मंनोरंजन गुप्ता, पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, नवा बजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, शशी रंजन दुबे रामलाला दुबे शंभु शरण सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!