रांची में रैली के दौरान हुई लाठी चार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने गढ़वा में फूंका हेमंत सरकार का पुतला

Location: Garhwa

गढ़वा जिला भाजयुमो तथा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा कल रांची में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में आज रंका मोड गढ़वा पर पुतला दहन झारखंड सरकार का किया गया.

पुतला दहन से पूर्व काली मंदिर चीनीया मोड़ से चलकर रंका मोड़ पर
झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा स्थानीय विधायक व पेयजल सुरक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भाजपा कार्यकर्ताओं के मुख्य निशाने पर रहे जिनके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन के इस का कार्यक्रम के दौरान बाजू मुख्य जिला अध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी को मुन्ना तिवारी ने कहा कि कल राँची मोराबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली के दौरान राँची पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक भाजपा कार्यकर्ता युवकों पर आँसू गैस छोड़ा गया. साथ ही गोली चालन एवं पानी की बौछार का कर लोकतंत्र को कलंकित किया गया है. जगह जगह कटीले तार लगाकर कार्यक्रम को बाधित करने का कार्य किया गया पूरे प्रदेश से जनता को राँची जाने से रोका जा रहा था. भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के द्वारा कहा गया कि यह सरकार पूरी तरह फ़ेल है और कल के आक्रोश रैली से सरकार घबरायी हुई थी युवाओं का आक्रोश देखकर सरकार के हाथ पाव फ़ुल रहे थे
आने वाला विधानसभा चुनाव में जनता वोट का चोट देकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा सरकार अंतिम सय्या पर लेटी हुई है और अपने उल्टी गिनती शुरू देख रही यह पूरे झारखंड के युवा आक्रोशित हैं इस सरकार के जुमलेबाजी से अब आम जनता इस सरकार के झूठे मुग़ालते में फँसने वाली नहीं है हेमंत सोरेन का झूठ सभी लोग जान चुके है उसी झूठ का परदाफास सभी युवा पूरे प्रदेश के साथ ही गोलबंद होकर इस सरकार का पुरज़ोर विरोध किया है आने वाला समय में इस सरकार का चुनाव में ज़मानत ज़ब्त होगा कार्यक्रम मेंवरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार चौबे जिला महामंत्री संतोष दुबे उपाध्यक्ष राजीव राज तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता रिंकू तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता कैलास कश्यप चंदन कश्यप विनय चौबे ब्रजेश उपाध्याय जयंत पांडे रितेश दुबे रवींद्र जायसवाल विनोद जायसवाल धनंजय गोंड देवेंद्र गुप्ता राकेश शंकर गुप्ता संतोष कश्यप बंधु राम छोटन सोनी गिरधारी सोनी संतोष ठाकुर शुभम गुप्ता अभिषेक कश्यप टिंकु गुप्ताजितेंद्र ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चंद्रवंशी शनि चन्द्रवंशी विनोद चंद्रवंशी गोवावल मण्डल अध्यक्ष परिचित तिवारी लक्ष्मी पाण्डेय बुद्धी नारायण चौधरी विकास तिवारी आयुष दुबे अनीत् तिवारी ओम प्रकाश पासवान प्रिंस तिवारी अरुण तिवारी मनोज महतो सुरेश अग्रवाल अन्य साथी उपास्थि थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!